Home > Hindi > Devanagari Editors

कंप्यूटर पर देवनागरी टाइप करने के साधन

ऑनलाइन प्रयोग होने वाले टाइपराइटर

यदि आप कुछ इन्सटाल नहीं करना चाहते या नही कर सकते, और आप के पास इंटरनेट की अच्छी सुविधा प्राप्त है, तो आप इन ऑनलाइन टाइपराइटरों का प्रयोग कर सकते हैं।
टाइपराइटरसंक्षिप्त विवरणगुणदोष
छहारी नेपाली टाइपराइटरकई कीबोर्ड खाके।कुछ डाउनलोड नहीं करना, कुछ इन्सटाल नहीं करना। कई कीबोर्ड खाकों में से चुन सकते हैं। मेरे विचार में सब से आसान टाइपराइटर।ऑफलाइन प्रयोग नहीं कर सकते।
कलूसा हिन्दी टाइपराइटरछहारी नेपाली टाइपराइटर की नकल, थोड़े से परिवर्तन के साथ।छहारी जैसा ही। ऑफलाइन प्रयोग करने के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।केवल phonetic कीबोर्ड
ITRANS ऑनलाइन ऍडिटरITRANS में लिखें और देवनागरी या ६ अन्य भारतीय लिपियों में बदलें।बहुभाषीय। देवनागरी कीबोर्ड की आवश्यकता नहीं।टाइप करते हुए परिणाम नहीं दिखता।
ITRANS देवनागरी जैनरेटरITRANS में लिखें या पेस्ट करें और देवनागरी में बदलें।देवनागरी कीबोर्ड की आवश्यकता नहीं।पंक्ति बदलने पर देवनागरी में परिवर्तन।
मैथ्यू ब्लैकवेल का ऍडिटरAlphabeticalथोड़ा लिखने के लिए अच्छा है। हिन्दी वर्णमाला क्रमशः स्क्रीन पर लिखी है। क्लिक कीजिए और लिखते जाइए।ज़्यादा लिखना हो, तेज़ लिखना हो, तो यह एडिटर आपके लिए नहीं है।

ऑफलाइन प्रयोग होने वाले टाइपराइटर

यदि आप इंटरनेट पर जाए बिना टाइपराइटर का प्रयोग करना चाहते हैं तो इन टाइपराइटरों में से कोई भी आपने कंप्यूटर पर इन्सटाल करें।
टाइपराइटरसंक्षिप्त विवरणगुणदोष
विंडोज़-XP का IMEआपके विंडोज़-XP/2000 के साथ आया है। कंट्रोल पैनल में जा कर Regional Settings, फिर Langauges पर क्लिक करें| विंडोज़-2000 में Indic चुनें, और विंडोज़-XP में Install support for complex scripts including Thai. विंडोज़ की CD डालनी पड़ेगी।कोई अलग प्रोग्राम चलाने की आवश्यकता नहीं। किसी भी प्रोग्राम (वर्ड, ऍक्सेल, आदि) में सीधे प्रयोग कर सकते हैं। अंग्रेज़ी कीबोर्ड से देवनागरी कीबोर्ड में जाना और वापस आना बहुत आसान।कुछ ही कीबोर्ड खाके उपलब्ध हैं जिनको बदला नहीं जा सकता। पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर नहीं चलता।
यूनिपैडसभी भाषाओं में यूनिकोड को कवर करता है। यहाँ से phonetic देवनागरी कीबोर्ड उतारें।बहुभाषीय टाइपिंग का उत्तम साधन। दर्जनों भाषाओं में एक साथ लिख सकते हैं। आप अपने हिसाब से कीबोर्ड बदल/बना सकते हैं। देवनागरी की मात्राएँ और संयुक्ताक्षर ऍडिटर में अलग-अलग दिखते हैं पर कापी करने पर जुड़ जाते हैं।
तख्तीPhonetic कीबोर्ड खाका, बदल सकते हैं।**
माध्यमINSCRIPT कीबोर्ड खाका**
यूडिट***
बरहा***
अक्षरमाला***

ध्यान दें

1. ऊपर दी गई सूची में ग़लती होने पर, कोई कड़ी काम न करने पर, आप के मेरी राय से समर्थित न होने पर मेरे साथ rk_kaul at hotmail dot com पर संपर्क करें।
2. * चिह्न वाले एडिटर मैंने प्रयोग करके नहीं देखे हैं। आप का इनके साथ कोई तजुर्बा हो तो मुझे लिखें। अन्य किसी एडिटर के बारे में आप को जानकारी हो तो मुझे लिखें।
3. मेरा तजुर्बा केवल विंडोज़ के साथ है। अन्य ऑपरेटिंग सिस्टमों पर क्या चलता है, मुझे नहीं मालूम। हां, यहां से आप को कुछ और सूचना मिल सकती है।
4. यदि आप ऊपर दी गई सूचना प्रयोग करेंगे तो अपनी ज़िम्मेदारी पर। मैं केवल आपके साथ अपना थोड़ा-बहुत तजुर्बा बांट रहा हूँ।