जैसा आप जानते ही होंगे, यह चिट्ठा ब्लॉगर पर न हो कर एक अलग सर्वर पर है, और वर्डप्रेस के सहारे चलता है। पर यदि आप मेरा ब्लॉगर प्रोफाइल देखेंगे तो उस में इस चिट्ठे की कड़ी भी पाएँगे। इस में कोई बड़ी बात नहीं, पर इस से यह लाभ है कि यदि मैं किसी ब्लॉगस्पॉट के चिट्ठे पर टिप्पणी करता हूँ और उस के फलस्वरूप कोई मेरे प्रोफाइल पर जाता है, तो उसे वहाँ मेरे सभी चिट्ठों की कड़ियाँ मिलेंगी। यदि आप थोड़े भी सक्रिय
चिट्ठाकार हैं तो आप का ब्लॉगर खाता होना ज़रूरी है, चाहे आप का मुख्य चिट्ठा ब्लॉगर पर न भी हो। मेरे ब्लॉगर परिचय पृष्ठ को देख कर किसी ने यह प्रश्न पूछा था, इस कारण यहाँ सभी की सुविधा के लिए उत्तर दे रहा हूँ। जुगाड़ काफी सरल है।
अपने ब्लॉगर खाते में उसी शीर्षक का एक चिट्ठा बनाना शुरू करें जिस की आप कड़ी बनाना चाहते हैं। सेटिंग्स में जा कर पब्लिशिंग टैब में FTP को चुनें। FTP Server, Blog URL और Blog Filename वाले खानों में इच्छित सूचना भर दें। FTP Username और FTP Password वाले खानों में कुछ भी उल्टा सीधा भर दें, और Save settings पर क्लिक करें। बस, चिट्ठे को पब्लिश करने की ज़रूरत नहीं, न ही इस चिट्ठे पर कोई प्रविष्टि लिखने की आवश्यकता है। काम हो गया।
वैसे क्या ही अच्छा हो कि कोई ऐसा यूनवर्सल प्रोफाइल सिस्टम हो (जैसे टेक्नोराती) जिसे हर मुख्य ब्लॉग प्लैटफॉर्म पहचाने। क्या ऐसा कोई यन्त्र है?
ईमेल से प्राप्त करें
मैं करता हूँ इसे अगर सफल हुआ जो निश्चित है…आपको बधाई
बढ़ियां जुगाड है, रमण भाई. धन्यवाद और गणतंत्र दिवस की बधाई.
वाह, क्या बात है। जब मेरा ब्लॉग ब्लॉगर पर था तो उस वक़्त इस चीज़ की समझ नही आई और आज आपका ये लेख पढ़ कर पता चला। धन्यवाद रमण जी।
धन्यवाद इस जुगाड़ के लिए। ट्राई करता हूँ।