गूगल वाले वैसे तो सब कुछ सोच समझ कर ही करते हैं, पर यहाँ लगता है कि गूगल की हिन्दी प्रूफरीडर सो गई थी।

आज आलोक की ऐडसेन्स विज्ञापन वाली प्रविष्टि से टकरा कर गूगल के हिन्दी ऐडवर्ड्स विज्ञापन वाले पृष्ठ पर पहुँचा। वहाँ जो ग्राफिक गूगल ने प्रयोग किया है, वह लगता है किसी ऐसे कंप्यूटर पर बनाया गया है जिस में हिन्दी यूनिकोड का सपोर्ट पूरा नहीं था। इस कारण “विज्ञापन” के स्थान पर “वजिञापन” दिखा रहा है। फोटो यहाँ लगा दी है, ताकि सनद रहे। उम्मीद है गूगल वाले गलती देख कर ठीक कर देंगे।

Google Hindi Adsense Ad

इस के इलावा, गूगल ग्रुप्स ने लगता है कुछ हिन्दी से जुड़े समूहों पर हिन्दी इंटरफेस चालू कर दिया है, पर  अनुवाद अधूरा है। कुछ वाक्यांश रोमन अंग्रेज़ी में लिखे हुए हैं, और कुछ देवनागरी में। नीचे देखें।

 

और यह गूगल समूह की ओर से आया एक ईमेल 

“गूगल की टूटी फूटी हिन्दी” पर 3 टिप्पणियाँ

  1. SHUAIB says:

    बहुत अच्छा किया आपने जो इसे अपने ब्लॉग पर लगाया – धन्यवाद

  2. रवि says:

    मुझे लगता है कि यह समस्या आपके ब्राउज़र के कारण हुई है जो कि आधे शब्दों को अलग कर रहा है. वैसे भी ज्ञ आधा ज और ञ से मिल कर बनता है. क्लिक भी क् ल ि क जैसा दिख रहा है.

    परंतु हा, गूगल पर हिन्दी में काम कर रहे लोग अभी तो शौकिया काम करने वाले जैसे ही काम कर रहे हैं – व्यावसायिकता नजर नहीं आती यह तो तय है.

  3. विशाल सिंह says:

    ध्यान आकर्षित करने के लिये धन्यवाद। चलिये, थोड़ी बहुत गलतियों के बावजूद, कुछ काम तो हो रहा है। लेकिन नेट पर हिन्दी कि दशा कुल मिला कर दयनीय ही है। अगर हिन्दी का उपयोग बढ़ेगा, तो त्रुटियॉ भी कम होंगी।

आप की राय