Archive for जून, 2006
गूगल वाले, लगता है कुछ भी किए बिना नहीं छोड़ेंगे। अब पेपाल की छुट्टी करने पर तुले हुए हैं। गूगल का नया शोशा है गूगल चैक-आउट। पहली नज़र में देखने पर पता चलता है कि इंटरफेस आसान होने के कारण इसे लाखों सदस्य बनाने में देर नहीं लगेगी। खरीदारों को बस अपना जीमेल पता प्रयोग [...]
अनूप कुमार शुक्ला फुरसतिया जी की अमरीकी और उनके मिथक बहुत रुचि के साथ पढ़ी। उन्होंने अमरीका में रह रहे भारतीय चिट्ठाकारों को इतना उकसाया कि सोचा कुछ लिखा जाए। मुझे जो कुछ कहना था, उस में से बहुत कुछ, और बहुत कुछ और, ईस्वामी ने कह दिया। तो मैं यह प्रविष्टि दो कारणों से लिख रहा हूँ — एक, [...]
मिक्स्ड-डबल्ज़ और लास्ट-नेम
5 टिप्पणियाँ प्रकाशित जून 22, 2006 श्रेणी इधर उधर की, फिल्म समीक्षा, विविध.मिक्स्ड डबल्ज़ का तो मैं ने नाम भी नहीं सुना था, पर डीवीडी के आवरण पर कोंकणा सेनशर्मा का नाम देख कर उठा लाया। पेज थ्री और मिस्टर ऐण्ड मिसेज़ अइयर देखने के बाद कोंकणा की एक और फिल्म देखने को मिली। कोंकणा ने नाराज़ नहीं किया।
बॉलीवुड में आजकल अलग ढ़र्रे की कई फिल्में [...]
अभी हाल में प्रतीक का पोस्ट पढ़ा सही हिन्दी लिखने पर। बहुत ही सटीक और सामयिक लेख था, और इस विषय पर मैं भी बहुत समय से लिखना चाहता था। अब प्रतीक की बात को ही आगे बढ़ाता हूँ। हालाँकि हम सभी चिट्ठाकार हिन्दी के दीवाने हैं, हम में से अधिकांश लोगों ने हिन्दी में [...]
बीबीसी ने खबर दी है कि ज़िम्बाब्वे में एक लाख डॉलर के नोट जारी होंगे। खबर में यह भी बताया गया है कि इस नोट की कीमत अमरीकी 30 सेंट के बराबर होगी, यानी 14 रुपए से कम। हाय महंगाई, महंगाई, महंगाई..