कुछ ही समय पहले हिन्दी चिट्ठा जगत का यह हाल था गिने चुने चिट्ठे थे और हर चिट्ठा पढ़ा जाता था, और कई बार तो इन्तज़ार रहता था कि कोई कुछ लिखे तो हम पढ़ें। सौ का आंकड़ा पार करने के बाद चिट्ठों की संख्या और बढ़ती जा रही है और साथ ही बढ़ रही [...]
सेंट-लुइस की वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी जयन्त अयंगार ज्योपर्डी कुइज़ शो के कॉलेज चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचे हैं। आज इस शो का पहला भाग बड़ी आशा से देखा, कि शायद यह भारतीय (मूल का) विद्यार्थी यह चैंपियनशिप जीत जाए। पहले दिन का नतीजा तो अच्छा नहीं रहा। देखते हैं कल क्या होता है। आज [...]
मुझे अभी खबर मिली कि आज के हू वांट्स टू बी ऍ मिलियनेयर पर एक प्रश्न यह था – “किस देश में हाल ही में एक दुल्हा-दुल्हन को विवाह पर चुम्बन करने के लिए जुर्माना किया गया – a) तुर्की, b)मिस्र (इजिप्ट), c) भारत या d) एक और देश”। और जवाब था भारत। मुझे हैरानी [...]
ग्रेटर बाल्टिमोर मन्दिर में हर साल दीवाली धूम के साथ मनती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, आतिशबाज़ी होती है। समारोह में तो इस साल मैं भी नहीं जा पाया, पर पेश है मेरी छोटी बेटी आस्था का खींचा हुआ यह चित्र। रौशनी धीमी होने के कारण चित्र काफी धुन्धला था। पिकासा ने कुछ उजला कर [...]
रविवार को आसिम मलिक के यहाँ पार्टी थी – उपलक्ष्य था ईद और दीवाली, और साथ में छोटे बेटे ज़ेवन का तीसरा जन्मदिन। जान पहचान के सभी देसी लोग आमन्त्रित थे। मैं आसिम मलिक से यही कोई आठ महीने पहले मिला – एक मित्र के यहाँ हुई पार्टी में। मूलतः लाहौर के निवासी, और अब [...]
यह चित्र मुझे आज ही फॉरवर्ड किया मेरे मित्र राज कौशिक ने सिडनी से। आप भी मज़ा लें। दोष अंग्रेज़ी भाषा का ही है। चिल्ड और बियर की स्पैलिंग तो बनती ही यही है। पर “बियर” की जगह “वियर” क्यों लिखा है? शायद यह कलाकार “विहार” को “बिहार” बनाने का बदला ले रहा था।
Recent Comments